फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीनों को समर्पित हुआ हज हाउस

Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हज हाउस का उद्धाटन करते सीएम अखिलेश यादव व आजम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11 साल पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने हिंडन किनारे जिस हज हाउस का शिलान्यास किया था, सोमवार का उसे हज यात्रियों को समर्पित कर दिया गया। मुलायम सिंह के पुत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हज हाउस का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, श्रमिकों को साइकिल, विकलांगों को ट्राई साइकिल के साथ ही समाजवादी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने चुनावी सभा के अंदाज में जनता से सपा के पक्ष में वोट करने की अपील भी की।

हज हाउस की इमारत की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे डिजाइन करने वाले इंजीनियर और बनाने वाले ठेकेदारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शायद यह दुनिया का पहला ऐसा हज हाउस है, जहां एक ही छत के नीचे जायरीनों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


यहां जायरीनों के रुकने, खानपान, बैंकिंग, बीमा, मेडिकल और पासपोर्ट आदि की समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। सीएम ने बताया कि इस हज हाउस से 8 से 10 हजार जायरीन हर वर्ष हज यात्रा के लिए रवाना होंगे।

इसमें एक समय में 1886 हज यात्रियों के रुकने की सुविधा है। चार एकड़ जमीन पर बने सात मंजिला इस इमारत को बनाने में 51.16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हज हाउस के शिलान्यास से लेकर लोकापर्ण तक तमाम बाधाएं डाली गईं, मगर कैबिनेट मंत्री आजम खां के प्रयासों से आखिर यह तैयार हो ही गया।

आजम बोले, राष्ट्रीय संपत्ति हैं अखिलेश, लाल किले तक पहुंचाएं
 ‘अखिलेश यादव सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय संपत्ति हैं। इन्हें बचाकर रखना होगा। यह नौजवान युवाओं को साथ लेकर देश में क्त्रसंति लाएगा। इनका बहुत लंबा राजनीतिक सफर है।’ कुछ ऐसे ही जुमलों से यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने सीएम अखिलेश यादव की शान में मंच से ही जमकर कसीदे पढे़।

मुस्लिम मतदाताओं को साधते हुए आजम ने कहा कि समाजवादी सरकार की अगली मंजिल लाल किला है। यूपी से इस कदर समाजवादी पार्टी को जीत दिलानी होगी कि बिना यूपी सरकार के इशारे के कोई दिल्ली की गद्दी पर न बैठने पाए।

आजम का कहना था कि जनता का भविष्य सिर्फ अखिलेश यादव के साथ ही सुरक्षित है। सूबे के सीएम सबसे ज्यादा युवाओं के बारे में सोचते हैं। ऐसे में युवाओं को भी चाहिए कि वह अपनी राष्ट्रीय संपत्ति को संभालकर रखें।

समाजवादी खानदान की दो पीढ़ियों का संगम है हज हाउस
 हिंडन किनारे नवनिर्मित हज हाउस को यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने रिश्तों की बुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि देश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को देखना चाहिए कि हज हाउस के इस उद्घाटन अवसर पर मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू भाई मौजूद हैं।

मुस्लिमों की इमारत का शिलान्यास और लोकार्पण भी किसी मुस्लिम नेता केनहीं बल्कि हिंदू नेताओं के हाथों हुआ है। आजम खां ने कहा कि यह हज हाउस समाजवादी खानदान की दो पीढ़ियों का संगम है।

इसका शिलान्यास सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मार्च 2005 में किया था और आज साढे़ 11 साल बाद मुलायम सिंह के पुत्र और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के हाथों से हज हाउस को जायरीनों को समर्पित किया गया है। समाजवादी खानदान की इस दो पीढ़ियों के बीच मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें