फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-चिकनगुनिया से निपटने के लिए डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 13 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Dengue - फोटो : file photo
विज्ञापन
 पिछले दिनों सामने आए चिकनगुनिया के एक केस की अमर उजाला में प्रकाशित खबर को लेकर डीएम ने संज्ञान लिया है। डीएम मिनिष्ती एस ने सीएमओ से डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


शहर में तापमान अधिक होने के बावजूद चिकनगुनिया का मरीज सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि उसे चिकनगुनिया होने से इंकार किया था। वहीं मुरादनगर के जलालाबाद में खसरे से एक मौत हो गई थी। साथ ही संदिग्ध बुखार की चपेट मेें आ रहे लोगों के मामले को डीएम ने संज्ञान में लिया है।

डीएम ने डेंगू और चिकनगुनिया के साथ ही गर्मी में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से उनकी तैयारी की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही इस मामले में जल्द ही डीएम स्वास्थ्य विभाग के  अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी करेंगी।
विज्ञापन


मौसम के हर पल बदलते रुख से बीमारी की अब किसी एक मौसम से पहचान नहीं रह गई है जबकि स्वास्थ्य विभाग अभी भी बीमारी को मौसम से जोड़कर देखता है और उसी तरह तैयारी करता है। अचानक कोई केस आने पर विभाग उसे पहले मानने से ही इंकार कर देता है, ऐसे में व्यवस्था बनाना दूर की बात है।
विज्ञापन


यही वजह है कि जब भी कोई डेंगू व चिकनगुनिया का मरीज सामने आता है तो स्वास्थ्य विभाग इसे मानने से ही इंकार कर देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें