गाजियाबाद। नंदग्राम के नंगला मोहनपुर गांव में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
नंगला फिरोज मोहनपुर निवासी कुंवरपाल सिंह ने बताया कि आठ अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा मृत्युंजय अपने घर से बाइक पर खाना लेकर जा रहा था। रास्ते में ऋतिक, रोहित, विक्रांत ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको बुरी तरह पीटा। शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर तीनों आरोपी पिस्टल दिखाते हुए भाग गए। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-