फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ : आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर खेत में फेंका शव, रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला क्षत-विक्षत

Tue, 18 May 2021 06:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

आशंका है कि बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया था। सोमवार रात जानवर उसे बाहर खींचकर खेत तक ले आए। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
रोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली निवासी आठ वर्षीय मासूम रोहित पुत्र राजकुमार का क्षत-विक्षत शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में पड़ा मिला है। रोहित पिछले छह दिन से घर से लापता हो गया था। 
विज्ञापन


आशंका है कि बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया था। सोमवार रात जानवर उसे बाहर खींचकर खेत तक ले आए। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पीड़ित पक्ष ने बताया कि थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। अपहरण के बाद पुत्र की हत्या की गई है। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें