फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चढ़त से पहले दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाने के पास ऑक्सी होम्स सोसाइटी के बाहर बरात की चढ़त के दौरान दूल्हे के पिता से बैग छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे।उन्होंने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भोपुरा की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोदीनगर स्थित दयापुरी जैन वाली गली के निवासी राजपाल सिंह के बेटे मोहित की बरात 24 नवंबर को टीलामोड़ थाना क्षेत्र की दिल्ली 99 सोसाइटी में आई थी। चढ़त से पहले ऑक्सी होम्स सोसाइटी के बाहर तैयारियां चल रही थीं। सामने से गलत दिशा से आए बाइक सवार लुटेरे राजपाल के हाथ से रुपयों से भरा बैग झपटकर भोपुरा की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। राजपाल ने बताया कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे जो बैंड-बाजे वालों के अलावा अन्य जरूरी काम के लिए लेकर आए थे। सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने लुटेरों को भागते हुए देखा था। बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट लगाया था, जबकि बैग छीनने वाले पीछे बैठे लुटेरे ने हेलमेट नहीं पहना था। लोगों ने उसका चेहरा भी देखा। पुलिस ने कुछ लुटेरों के फोटो दिखाकर लोगों से पहचान कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।


दुल्हन के पिता के हाथ से बैग चोरी
नंदग्राम थाना क्षेत्र के अटौर नंगला गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को फर्रुखनगर के चौधरी फार्म हाउस में बेटी की शादी थी। वह अन्य लोगों के साथ खड़े होकर मुख्य दरवाजे पर बरात का स्वागत कर रहे थे। इस बीच उनके हाथ में लगा बैग चोरी हो गया। बैग में नकदी के अलावा कुछ गहने थे। शादी समारोह में शक होने पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से तीन चांदी के सिक्के बरामद हुए, लेकिन बैग में रखे दस हजार रुपये नहीं मिले। पुलिस को पूछताछ में उसने साथी मुरादनगर के पवन उर्फ इरफान का नाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें