फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में मिला पश्चिम बंगाल के शिक्षक का शव, न्यू ईयर पर मंगेतर से आया था मिलने; दवा खाने के बाद गई जान

Sat, 03 Jan 2026 08:31 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रजनीश पश्चिम बंगाल के ही एक कॉलेज में भौतिकी विषय के शिक्षक थे। परिवार से बातचीत में पता चला कि दिल्ली में उनकी मंगेतर सरिता वर्मा रहती हैं।
विज्ञापन
मृत शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंडिरापुरम थानाक्षेत्र के अभयखंड दो स्थित इम्पीरियो होटल के कमरा नंबर 107 में शनिवार को युवक का शव पड़ा मिला। मृतक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी रजनीश (30) थे। 31 दिसंबर को वह अपनी मंगेतर सरिता वर्मा से मिलने आए थे। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन

एक जनवरी को गए थे दिल्ली घूमने
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रजनीश पश्चिम बंगाल के ही एक कॉलेज में भौतिकी विषय के शिक्षक थे। परिवार से बातचीत में पता चला कि दिल्ली में उनकी मंगेतर सरिता वर्मा रहती हैं। उन्हीं से मिलने वह 31 दिसंबर को दिल्ली आए थे। एक जनवरी को वह दिल्ली गए थे और वापस आकर इंदिरापुरम स्थित होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। 

सरिता आई थी मिलने होटल
दो जनवरी को उनकी वापसी की फ्लाइट थी। दो जनवरी को सरिता उनसे मिलने होटल आई थीं। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि उन्होंने मंगेतर के जाने के बाद फोन पर सीने में दर्द की बात उन्हें बताई थी। इसके बाद दवा भी लेकर आए। दोपहर में कमरे में जाने के बाद वह वापस नहीं निकले। 
विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ी थी रजनीश की लाश
शनिवार सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तब बिस्तर पर रजनीश का शव पड़ा था। एसीपी ने बताया कि रजनीश के परिवार में माता-पिता और छोटा भाई है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें