फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किन्नरों ने किया बेटे का कत्ल': ढोल बजाता था अल्बक्स, बधाई मांगने को लेकर हुआ दो गुट में विवाद; डंडों से मारा

Sun, 02 Mar 2025 04:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

पूछताछ में पता चला है कि अल्बक्स किन्नरों के साथ ढोलक बजाने का काम करता था। बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
किन्नरों ने किया युवक का कत्ल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर के गांव सीकरी कला के समीप रविवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त भोजपुर के मच्छरी गांव निवासी अल्बक्स के रूप में की है। 

विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पूछताछ में पता चला है कि अल्बक्स किन्नरों के साथ ढोलक बजाने का काम करता था। बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

अल्बक्स के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या की गई है। अल्बक्स के पिता ने सात नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात के  खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें