फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शौचालयों के बाहर मुगल बादशाहों की तस्वीर चस्पाई, वीडियो वायरल; अब माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

Sat, 01 Mar 2025 08:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा

सार

हापुड़ के पास पिलखुवा में मुगल बादशाहों की तस्वीर शौचालयों पर चस्पा करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शौचालयों पर लगाई मुगल बादशाहों की तस्वीर - फोटो : x/@TheMuslimSpaces
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ कथित हिंदू संगठनों द्वारा मुगल बादशाहों की तस्वीरें सार्वजनिक शौचालयों पर चस्पा करने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ कथित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शौचालय की दीवारों पर मुगल शासकों के नाम लिखे और फोटाे वाले पोस्टर चिपका रहे हैं। वीडियो में कार्यकर्ता कहते दिख रहे हैं कि जब सरकार किसी सड़क या सार्वजनिक स्थल का नाम मुगल बादशाहों के नाम पर रखती है, तो यह शर्मनाक है। उनका कहना था कि इनकी सही जगह शौचालयों की दीवार हैं। उन्होंने विराेध जताते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो पर कुछ लोगों ने विरोध और समर्थन में प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। हालांकि, यह घटना 26 फरवरी की बताई जा रही है। लेकिन वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कार्यकर्ताओं की अभी तक पहचान नहीं हाे सकी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार से माहाैल बिगड़ाने का प्रयास करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें