फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बोरे में मिली युवक की लाश, शव पर लगा था इंजन ऑयल व ग्रीस; कुत्ते नोच रहे थे पैर; शर्ट पर लिखा था अमेरिकन

Sat, 14 Jun 2025 10:40 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)।

सार


शव तीन-चार बोरे में बंधा था। एक पैर बाहर निकला हुआ था, जिसका मांस कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर टीलामोड़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
साहिबाबाद में मिली लावारिश लाश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थाना क्षेत्र के जावली मार्ग पर 14 जून की सुबह प्लास्टिक के बोरे में तिरपाल से बंधा हुआ करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। मामले का पता तब चला जब बोरे से बाहर निकले पैर को कुत्ते नोचते हुए खींचकर झाड़ियों से सड़क पर ले आए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस टीलामोड़ से इंद्रप्रस्थ होते हुए जावली को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव करीब तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। लोग हत्या कर शव फेंकने का अनुमान लगा रहे हैं।

विज्ञापन

शव तीन-चार बोरे में बंधा था। एक पैर बाहर निकला हुआ था, जिसका मांस कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर टीलामोड़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने एक-एक कर बोरे खोलने शुरू किए। शव करीब तीन-चार प्लास्टिक के बोरों और तिरपाल से लपेटा गया था। शव पुराना होने की वजह से गलना शुरू हो चुका था।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव के ऊपर एक शर्ट मिली है। शर्ट पर जहग-जगह अमेरिकन लिखा है। बताया कि शरीर पर मोबिल ऑयल या ग्रीस जैसा चिकनाई युक्त पदार्थ भी लगा मिला है। देर शाम तक भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। चेहरे का मांस गलने की वजह से चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ पा रहा है। 
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पहचान के प्रयास के लिए टीलामोड़ से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिसकर्मी भेज दिए गए हैं। यहां तक कि सभी थानों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शरीर पर चोट के गंभीर निशान नहीं दिखाई दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें