फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक डिग्री और चढ़ा दिन रात का पारा, निकलने लगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिन रात का तापमान सोमवार को एक डिग्री और चढ़ गया। हालत यह रही कि लोगों का दोपहर में पसीना निकला। शाम को हवा की रफ्तार बढ़ी तो लोगों को मामूली राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 व रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता कम होकर महज 22 फीसदी रह गई। जबकि, हवा की रफ्तार दोपहर में आठ तो शाम को बढ़कर 13 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। इससे थोड़ी राहत जरूर मिली। आज दिन और रात के तापमान में एक डिग्री का इजाफा और होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 18 रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली रहेगी। मध्य सप्ताह में तापमान दो से तीन डिग्री तक चढ़ सकता है। दिन के साथ साथ लोगों को रात में भी गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें