फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक-एक डिग्री और चढा दिन, रात का तापमान, कल बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिन में धूप खिलने पर मंगलवार को सर्दी से पूरी तरह राहत मिली। हवा की रफ्तार कम हुई। दिन, रात का तापमान एक डिग्री और चढ़ गया। अधिकतम तापमान 9.6 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, तड़के घना कोहरा देखने को मिला, जिसमें दृश्यता काफी कम रही। लेकिन आठ बजे ही कोहरा छट गया और धूप निकल गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आज तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे आ सकता है। आधी रात के बाद हवा की गति बढेगी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश की संभावना बनेगी। फिर दो दिन तक मौसम में स्थिरता देखने को मिलेगी। बादल छाए रहेंगे। धूप के दर्शन नहीं होंगे। कोहरे का असर भी रहेगा। 26 जनवरी के बाद मौसम दोबारा से साफ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें