फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बढ़ी फीस और अव्यवस्थाओं पर भड़के डीएवी स्कूल के अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बिना एसी चलाए फीस में एसी चार्ज जोड़ने, एक दिन में दो विषय की परीक्षा लेने और स्कूल परिसर में चिकित्सा सुविधा न होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अभिभावकों ने डीएवी स्कूल पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल पर धरना-प्रदर्शन हुआ तो प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान किया जाएगा। इसके बाद ही अभिभावकों ने बैठक में हुई चर्चा को लिखित में ई-मेल से भेजने की सहमति मिलने ही पर वापस गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे राजेंद्र नगर स्थित डीएवी स्कूल के गेट नंबर एक पर अभिभावक एकत्र होना शुरू हो गए। फीस में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि, बिना एसी चलाए उसका चार्ज जोड़ने पर अभिभावक नाराज थे। इसी के विरोध में अभिभावक बुधवार को स्कूल परिसर पहुंचे और प्रधानाचार्य से मिलने की बात की। करीब डेढ़ घंटे तक अभिभावक मुख्य गेट पर खड़े रहे और हंगामा किया। अभिभावकों का शोर होने पर प्रधानाचार्य मोनिका मेहन स्वयं उनके बीच पहुंची और समझाने का प्रयास किया। मगर अभिभावकों का विरोध देख प्रधानाचार्य ने उनके साथ कांफ्रेंस रूम में बैठाकर वार्ता की। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

यह हैं अभिभावकों के आरोप
- फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है और बिना एसी चलाए ही उसका चार्ज लिया जा रहा है। एक ही दिन में दो-दो विषय का टेस्ट लिया जा रहा है। इसके अलावा तेज धूप में बच्चों की खुले में एसेंबली कराई जाती है। स्कूल परिसर में मेडिकल के नाम पर भी कोई सुविधा नहीं है। खेलने के दौरान चोट लगने पर अस्पताल ही ले जाना होता है। जबकि इसका चार्ज लिया जाता है। कई शिक्षकों का विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

-
क्या बोले अभिभावक
स्कूल प्रबंधन फीस पूरी लेता है लेकिन मेडिकल सुविधा कुछ भी नहीं है। बिना एसी चलाए ही इसका पैसा ले रहे हैं। प्रधानाचार्य से बात हुई है और समस्याएं सुलझाने की उन्होंने बात कही है। माला, अभिभावक

बच्चों के साथ कुछ शिक्षकों का व्यवहार अच्छा नहीं है, फीस भी बढ़ा दी गई है। सभी व्यवस्थाएं सुधारने की बात कही है। वार्ता में बनी सहमति मेल से अभिभावकों को भेजी जाएंगी।सौरभ त्यागी, अभिभावक



अभिभावकों से बैठ कर सभी मुद्दों पर बात हुई है और उनकी शिकायतें सुनी गई हैं। अभिभावकों को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। फीस के मुद्दे पर भी बात हुई है, इस पर भी प्रबंधन विचार करेगा। मोनिका मेहन, प्रधानाचार्य डीएवी राजेंद्र नगर।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें