फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटी के प्रेमी ने पिता को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में रविवार रात करीब 12 बजे बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता शौकीन (50) पर गोली चलवा दी। गोली पैर में जाकर लगी, पिता ने बेटी को प्रेमी से दूरी बनाने के लिए कहा था। इससे नाराज बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बेटी और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन


अशोक विहार कॉलोनी में शायरा बानो परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में पति शौकीन दिल्ली में लकड़ी का काम करते हैं। शायरा की चार बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं। एक बेटी नजीना उर्फ नैना का पति हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करते हैं। जबकि नैना निठोरा रोड में रहती हैं। नैना के दो बच्चे हैं, वह भी ट्रॉनिका सिटी में काम करती है।
शौकीन को पता चला कि उनकी बेटी का दिलावर उर्फ नदीम से मिलना जुलना है। शौकीन ने बेटी को बुलाकर समझाया और दिलावर उर्फ नदीम के साथ रहने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। शायरा बानो ने रिपोर्ट में कहा है कि नैना अपने पति को छोड़कर टोली मोहल्ला निवासी दिलावर उर्फ नदीम के साथ पत्नी बनकर रह रही है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे दिलावर और नैना उनके घर के बाहर पहुंची। यहां वह उनके पति शौकीन का इंतजार करने लगे। तभी उनके पति काम से लौटकर घर आए। आरोप है कि उनकी बेटी ने दिलावर से कहा कि ये मेरा पिता नहीं दुश्मन है। मुझे इसने बदनाम कर दिया है। इसको गोली मार दो, बचना नहीं चाहिए। तभी दिलावर ने तमंचा निकाला और शौकीन पर फायरिंग कर दी। गोली शौकीन के पैर में लगी। घटना के दौरान शायरा बानो अंदर घर में खाना बना रही थी। गोली लगने के बाद शौकीन ने आवाज लगाई। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां आ गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद शौकीन को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने दिलावर और नैना जीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें