फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोलाछाप की करतूत: बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने एक को पकड़ा

Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

महिला के पति का कहना है कि दुष्कर्म के बाद पत्नी गुमसुम हो गई। पूछने पर भी कुछ बता नहीं रही थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ साकिब और जकी नाम के झोलाछाप ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान की वीडियो भी बना ली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोड़ा के इंदिरा विहार कालोनी में क्लीनिक चलाने वाले दो झोलाछाप साकिब और जकी ने दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के पति ने खोड़ा थाने में नामजद केस दर्ज कराकर बताया है कि धोखे से जकी उनकी पत्नी को साकिब के घर ले गया। लंबे समय से ठीक नहीं हो रही खांसी के उपचार के बहाने दोनों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर घिनौनी करतूत की। पुलिस ने सोमवार को साकिब को गिरफ्तार कर लिया। जकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी की तबीयत काफी दिन से खराब थी। वह दिल्ली में एक चिकित्सक से उपचार करा रही थी। आराम नहीं मिलने पर साकिब से फोन पर संपर्क किया। वह पहले साकिब के पास उपचार के लिए आ चुकी थी। वह खुद को एमबीबीएस की डिग्री वाला डाक्टर बताता था। उसने उनकी पत्नी को इलाज के लिए क्लीनिक पर आने के लिए कहा। सात जून को वह गई तो दवा देकर भेज दिया। आराम नहीं मिलने उसे फोन पर बताया तो उसने फिर से बुलाया। वह 19 जून को आई तो क्लीनिक बंद था। पास में ही क्लीनिक चलाने वाला झोलाछाप आया और बोला कि साकिब घर पर है। वह उसे साकिब के घर ले गया। महिला के पति का आरोप है कि घर पर साकिब ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया । इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया।

वीडियो बनाकर दी मुंह बंद रखने की धमकी
महिला के पति का कहना है कि दुष्कर्म के बाद पत्नी गुमसुम हो गई। पूछने पर भी कुछ बता नहीं रही थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ साकिब और जकी नाम के झोलाछाप ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान की वीडियो भी बना ली है। धमकी दी है कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पति का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर उसने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


दूसरे की तलाश जारी
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

ट्यूशन जा रही छात्रा को अगवा कर होटल में दुष्कर्म
उधर, मोदीनगर के पसौंडा में रविवार दोपहर ट्यूशन जा रही 16 वर्षीय छात्रा को कार सवार युवक ने ममेरे भाई की मदद से अगवा कर निवाड़ी के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएस संस्थान के सामने ओयो होटल में लाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर घटना की। होश आने पर छात्रा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और उसे होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा देर रात किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन युवक के घर विरोध करने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने सोमवार को निवाड़ी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

साहिबाबाद स्थित पसौंडा की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। एफआईआ में बताया गया है कि साहिल ने छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी लगने पर हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि होटल संचालक ने नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते नाबालिग छात्रा के साथ अनहोनी हुई। उन्होंने होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। निवाड़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के पिता के तहरीर के आधार पर साहिल पुत्र आदिल निवासी पसौंडा के खिलाफ पॉक्सो,अगवा करना तथा दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें