मूल रूप से खानपुर के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वर्तमान में वह अपने पति व पुत्र के साथ दिल्ली में रहती है। कुछ वर्ष पूर्व उसने अपने पुत्र का विवाह बुलंदशहर निवासी एक युवती से किया था। लेकिन, अब उसकी पुत्रवधू अपने पति को ही तलाक देकर सास के साथ रहना चाहती है। पीड़िता ने बताया कि वह उनके साथ शादी कर समलैंगिक संबंध बनाना चाहती है। सास, पति व अन्य लोगों के समझाने के बावजूद वह अपनी हठ पर अड़ी हुई है।
पीड़ित सास ने बताया कि उन्होंने बहू से कहा कि उनकी उम्र अब कम बची है, उनकी मौत के बाद क्या करेगी, तो बहू ने कहा कि वह उनके साथ ही अपनी जान दे देगी। पीड़िता का कहना है कि उनकी बहू कहती है कि शादी से पूर्व जब उसने उन्हें पहली बार देखा था, तभी प्यार कर बैठी थी। अब आरोपी बहू अपनी सास को ससुर के साथ भी नहीं रहने देना चाहती है।
साथ ही आरोप लगाया है कि बीते कुछ दिनों पूर्व जब उन्होंने उसके मायके वालों से शिकायत की तो उन्होंने बहू के साथ मिलकर 20 लाख रुपये की मांग कर दी। पूरा परिवार आरोपी बहू व उसके मायके वालों के कृत्य से दहशत में है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि वीडियो प्रकरण संज्ञान में आया है, लेकिन इस तरह का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।