फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मां को घर में बंद कर बेटी नकदी व जेवर लेकर हुई फरार, पिता ने बताया- वारदात के पीछे राहुल का हाथ है

Tue, 28 Mar 2023 04:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक लड़की अपनी मां को घर में बंद कर के फरार हो गई। पिता ने बताया कि वो अपने साथ रुपये और जेवर भी लेकर भागी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती मां को घर में बंद कर एक लाख की नकदी और जेवर लेकर फुर्र हो गई। युवती के परिजनों ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साहिबाबाद थाने में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

साहिबाबाद के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को बेटा और वह काम पर गए हुए थे। घर पर पत्नी और 18 वर्षीय बेटी ही थी। जैसी ही उनकी पत्नी बाथरूम गई। इसी दौरान बेटी घर का मैन गेट बाहर से बंद कर चली गई। 

बेटी के घर में दिखाई नहीं देने पर बाहर जाकर देखने का प्रयास किया तो गेट बंद था। पत्नी शोर मचाकर गेट खुलवाया और पूरा घटनाक्रम फोन पर बताया। 
विज्ञापन

आरोप है कि भोपुरा का रहने वाला राहुल नाम का युवक बेटी को बहला फुसलाकर घर में रखे 1.10 लाख रुपये, सोने और चांदी के करीब पांच लाख कीमत के गहने लेकर फरार है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि परिजन की की तहरीर पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की खोजबीन में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें