फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कैब में बैठते ही चालक ने महिला से की अभद्रता, फिर बंधक बनाकर दौड़ाई कार, हाथ-पांव मरने पर छोड़ा... और

Sun, 26 Mar 2023 12:56 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शीशे पर तेज-तेज हाथ मारने पर चालक ने गाड़ी रोकी तो उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर जान बचाई। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके ऑटो का ऑफिस तक पीछा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कैब चालक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उसने ट्विटर पर कैब कंपनी को टैग कर शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वसुंधरा निवासी एक महिला नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने ऑफिस जाने के लिए कैब बुक की थी। आरोप है कि कैब में बैठते ही चालक ने अभद्रता की और उन्हें कार में अंदर से बंद कर लिया। वह चिल्लाने लगीं तो चालक ने कार दौड़ा दी।

विज्ञापन

शीशे पर तेज-तेज हाथ मारने पर चालक ने गाड़ी रोकी तो उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर जान बचाई। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके ऑटो का ऑफिस तक पीछा किया। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस और कैब कंपनी को टैग कर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें