फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 हजार उपभोक्ताओं का डेटा गायब, नहीं मिलेगी बिल में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए बिजली बिल में छूट की योजना शुरू की गई है। पिछले चार दिनों में योजना के तहत अब तक करीब सात हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन तीनों जोन में कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जो छूट का लाभ लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उनका डेटा मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि साफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते करीब 20 हजार उपभोक्ताओं का डेटा नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिल में छूट के लिए ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचे आकाश सेंगर ने बताया कि उनके घर का कनेक्शन दो किलोवॉट का है। जुलाई 2024 के बाद से उनका बिल बकाया था। जब छूट के लिए दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि वह छूट के दायरे में नहीं है। इसके बाद उन्होंने 1912 पर शिकायत करके इसकी शिकायत की।
योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत और मूल में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शहर के तीनों जोन में ऊर्जा निगम में करीब ढाई लाख उपभोक्ताओं के ऊपर 150 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इसमें अभी छूट के साथ करीब 8 करोड़ रुपये का बकाया जमा हो गया है। जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि कुछ स्थानों पर समस्या आ रही है। इसको दूर करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। साफ्टवेयर स्लो होने की वजह से समस्या आ रही होगी। इसको दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें