फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में एआई तकनीक से संचालित होगी डिजिटल एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में स्थापित ट्रामा सेंटर में डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। आधुनिक हाई रेजोल्यूशन क्षमता वाली यह मशीन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से भी जोड़ी जाएगी, जिससे एक्सरे की रिपोर्ट में बीमारियों की पहचान तेजी व सटीकता से हो सकेगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन एआई फीचर को सक्रिय करने की प्रक्रिया में जुट गया है। जल्द ही इसके लिए उच्च अधिकारियों से औपचारिक अनुमति और तकनीकी सहयोग पर वार्ता की जाएगी। जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में पहले से ही कई डिजिटल एक्सरे मशीनें एआई से संचालित हो रही हैं और संयुक्त अस्पताल भी उसी श्रेणी में शामिल होने जा रहा है।


अस्पताल में ट्रामा सेंटर की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी, लेकिन यहां डिजिटल एक्सरे जांच की सुविधा करीब 13 वर्ष बाद उपलब्ध हो पाई है। 27 नवंबर को अस्पताल के सीएमएस डॉ.संजय गुप्ता ने आधुनिक एक्सरे कक्ष का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान दावा किया गया था कि ट्रामा सेंटर में अब 24 घंटे एक्सरे जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत जांच उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे पहले एक्सरे की सुविधा केवल ओपीडी तक सीमित थी, जिससे गंभीर मरीजों को जांच के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन शुरू हो चुका है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। हालांकि स्टाफ की कमी के कारण यह सुविधा अभी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अतिरिक्त टेक्नीशियन उपलब्ध होते ही 24 घंटे सेवा को सुचारू कर दिया जाएगा। एआई तकनीक जुड़ने के बाद मशीन से प्राप्त छवियों का विश्लेषण और भी आसान हो जाएगा, जिससे ट्रामा सेंटर में उपचार की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें