‘केंद्र सरकार ठीक दिशा में काम कर रही है, मगर देश की रक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार पर नहीं है, बल्कि यह जनता का भी दायित्व है। जनता को अपना दायित्व समझना होगा।’ यह कहना है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का।केंद्रीय मंत्री मंगलवार को डासना के प्राचीन देवी मंदिर में चल रहे बगलामुखी महायज्ञ में भाग लेने पहुंचे थे।
मंदिर में महाकाली की पूजा करने के बाद उन्होंने हिंदुओं की लगातार घटती जनसंख्या पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या खतरे का संकेत है। उन्होंने हिंदू समाज से इस ज्वलंत स्थिति पर आह्रान करते हुए कहा कि यदि भारत में हिंदुओं की जनसंख्या घट गई तो न तो यहां लोकतंत्र बचेगा और न ही देश।
डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहा नंद यति ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू जागरूकता के लिए उन्होंने और उनके समर्थकों ने भी मुहिम छेड़ी हुई है। इस अवसर पर पार्षद शशि चौहान, धीरज नागर, राजेश यादव, दीपक शर्मा, धीरेंद्र यादव, अजय अग्रवाल, ब्रजमोहन सिंह, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।