फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में दरिंदगी: छात्रा लेने गई थी दूध, लड़के ने कमरे में बुलाया, फिर मुंह दबाकर...; मां को सुनाई आपबीती

Mon, 17 Feb 2025 07:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

आरोपी युवक ने सभी ग्राहकों को दूध देकर भेज दिया, लेकिन छात्रा को रोक लिया। बाद में आरोपी युवक ने नाबालिग को दूध देने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया और शर्मनाक हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
डेयरी में छात्रा से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत की एक कॉलोनी में दूध लेने डेयरी पर गई नाबालिग छात्रा को अकेले कमरे में ले जाकर डेयरी संचालक के बेटे ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। थाने जाकर नाबालिग छात्रा ने डेयरी संचालक के बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर वैधानिक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक कॉलोनी में डेयरी पर दूध लेने गई नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी युवक ने सभी ग्राहकों को दूध देकर भेज दिया, लेकिन छात्रा को रोक लिया।

बाद में आरोपी युवक ने नाबालिग को दूध देने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया, जहां उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ शुरू कर दी छात्रा ने विरोध किया तो उसके मुंह को अपने हाथ से दबा लिया और आरोपी ने नाबालिग छात्रा के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा ने किसी तरह से अपने आपको आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और अपने घर जाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। नाबालिग छात्रा ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर वैधानिक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस सहायक आयुक्त मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किशोरी द्वारा डेयरी संचालक के बेटे के खिलाफ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने की तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें