फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दरबार में होगा मंत्रालयों का फैसला

Tue, 21 Mar 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
यूपी के नए मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को लखनऊ में रोक लिया गया है। उन्हें मंत्रालयों की जिम्मेदारी मंगलवार को सौंपी जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो मंत्रियों के पोर्टफोलियो की सूची तैयार हो चुकी है, लेकिन इस पर मुहर दिल्ली के दरबार में लगेगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पश्चिमांचल की नुमाइंदगी करने वाले गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग को महत्वपूर्ण मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है। उन्हें नगर विकास मंत्रालय मिलने की चर्चाएं सोमवार को दिनभर चलती रहीं।

पार्टी के अन्य विधायक रविवार रात को ही अपने क्षेत्रों में लौट गए थे। लखनऊ में रुके मंत्रियों के साथ सोमवार को लखनऊ में पहले मीटिंग का दौर चला तो शाम को राजभवन से चाय पार्टी का न्यौता मिला। बैठकों के दौर के बीच सीएम आदित्यनाथ ने मंत्रियों का पोर्टफोलियो भी तय कर लिया है।
विज्ञापन


इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सहमति लेने के बाद की जाएगी। यह सूची लेकर मंगलवार को सीएम आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचेंगे और शाम तक मंत्रियों के पोर्टफोलियो की घोषणा हो सकती है।

चर्चा है कि गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग को नगर विकास विभाग, वाणिज्य कर या किसी अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। दिनभर शहर में इसके कयास लगते रहे।

भाजपा संगठन आज करेगा बैठक
भाजपा को चुनाव में मिली भव्य विजय का दबाव पार्टी के विधायकों के साथ-साथ संगठन पर भी है। यही वजह है कि अभी महानगर संगठन भी जनता के कार्यों के लिए खाका तैयार करेगा। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने मंगलवार को पार्टी संगठन की बैठक बुलाई है।

उन्होंने बताया कि बैठक में मंथन किया जाएगा कि जनता ने जो उम्मीदें उनसे की है, उन्हें कैसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के हर व्यक्ति की समस्या का निराकरण वह अपना धर्म समझकर कराएंगे।

लोनी विधायक ने डीएम से बाईपास बनाने पर की चर्चा     
लोनी। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीएम से फोन पर वार्ता कर खजूरी पुश्ते के चौड़ीकरण और पावी गांव के पास से दिल्ली सहारनपुर और चिरौड़ी मार्ग को जोड़ने के लिए बाईपास बनवाने पर चर्चा की है।

पुश्ते के चौड़ीकरण से दिल्ली जाने वाले वाहनों को पुश्ता पुलिस चौकी से डायवर्ट कर दिया जाएगा। साथ ही गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को वाया बाईपास भेजा जाएगा। जिससे लोनी तिराहा जाम मुक्त हो सकेगा।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि लोनी तिराहे पर रेहड़ी पटरी, ऑटो को हटवाया जाएगा। साथ ही तिराहे के बीच गोलचक्कर बनाकर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में गुर्जर समाज को नहीं मिली जगह
महंत आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अधिकांशत: सभी समाज को प्रतिनिधित्व में मिला, लेकिन गुर्जर समाज के एक भी मंत्री को जगह नहीं मिली। इससे गुर्जर समाज में रोष है। राजनीतिक हलकों में भी इसको लेकर चर्चा चलती रही।

पश्चिम यूपी में गुर्जर समाज ने इस बार अपने समाज के प्रत्याशियों को भी छोड़ दिया और भाजपा के साथ जुड़े, बावजूद इसके मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से वह भाजपा से छिटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें