MP buses to have a seat reserved for lactating mothers
परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से डग्गामार बसों का धंधा फलफूल रहा है। मेयर अशु वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर बताया है कि ये डग्गामार बसें मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर से आनंद विहार तक चलती हैं।
खुद शहर वासियाें ने नंबर सहित इसकी शिकायत की है। मेयर ने इन बसाें का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए सैकड़ों डग्गामार बसें बिना फिटनेस परमिट के संचालित की जा रही हैं।
मेयर अशु वर्मा ने बताया कि आरटीओ व पुलिस अधिकारियों की साठगांठ से यह गोरखधंधा चल रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने बाकायदा बसों का नंबर देकर शिकायत की है। राजनगर सेक्टर 23 से वैशाली मेट्रो स्टेशन होते हुए आनंद विहार तक सीएनजी की बसें संचालित होती हैं।
प्रशासन की मिलीभगत से इसी रूट पर सैकड़ों बसें चल रही हैं। डग्गामार बसें गढ़, हापुड़, गाजियाबाद, मोहन नगर होते हुए आनंद विहार जाती है। गढ़ से आने वाली डग्गामार बसों की संख्या 49 है और मेरठ साइड से आने वाली बसें 43 हैं। डीएम को इन बसों का संचालन बंद करने के लिए कहा गया है।