साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकि सुविधाओं के कारण लोगों के जितना आराम मिल रहा है उतना ही अपराधियों पर लगाम कसना मुश्किल होता जा रहा है। आए दिन साइबर अपराध के नए नए मामले देखने को मिल रहे हैं जो लोगों को हैरात में डाल देते हैं।
इन दिनों दिल्ली एनसीआर में साइबर अपराधियों के निशाने पर नामी संस्थान हैं। गाजियाबाद में जीडी गोयनका मोटर्स की फर्जी मेल आईडी बनाकर आठ लाख रुपये ट्रांसफर कराए जाने का मामला सामने आया है।
बदमाशों ने संस्थान की आधिकारिक मेल आईडी से मिलती-जुलती आईडी बनाकर बैंक मैनेजर को मेल भेजा था। गोयनका मोटर्स की मैनेजर को इसका पता लगने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। साइबर सेल ने मामले की जांच कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।