फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से ठग लिए 65.80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मोटी कमाई करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने इंदिरापुरम के ज्ञानखंड निवासी संकथा प्रसाद से 52.59 लाख और बीटेक के छात्र समेत दो लोगों से 13.21 लाख रुपये ठग लिए। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



संकथा प्रसाद ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोशल साइट के जरिये उनके संपर्क में नारायण नाम का व्यक्ति आया। उसने दावा किया कि वह नामी कंपनी का अधिकारी है। उसने उनको शेयर निवेश करने का सुझाव दिया और एक ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में कुछ लोग निवेश के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद आरोपी ने उनको एक एप डाउनलोड कराकर वाॅलेट बनाया। शुरुआत में उन्होंने 30 हजार रुपये शातिरों के बताए खाते में डाले तो वॉलेट में रकम की तेजी से वृद्धि होती दिख रही थी। इसके बाद कई बार में उनसे 52.59 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो नहीं निकली और शातिरों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, मुरादनगर के काइट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र गोविंद चौहान ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से निवेश के गुर सीखने का प्रयास किया। तभी उनके संपर्क में एक युवक आया और उसने खुद को निवेश कंपनी का अधिकारी बताया। बातों उलझाकर उसने उनसे अपने खाते में 6.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा भीमनगर निवासी उदित कुमार चौहान को भी ठगों ने घर बैठे कमाई करने करने का झांसा देकर 6.88 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्होंने रकम लौटाने को कहा तो ठगों ने और राशि भेजने की बात की तो उनको ठगी का पता चला।
विज्ञापन




निवेश के नाम पर लोगों से ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों को सतर्क होना पड़ेगा। तीनों मामलों में ठगी की रकम को फ्रीज कराने का का प्रयास किया जा रहा है। - सच्चिदानंद, एडीसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें