मोदीनगर। तहसील प्रशासन ने कालाबाजारी का गेंहू और चावल पकड़कर जुर्माना वसूला। तहसीलदार डॉ.अरूण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार रात उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता को राशन सामग्री से भरा ट्रक हरियाणा जाने की सूचना मिली। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और आपूर्ति विभाग व मंडी समिति की टीम ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को निवाड़ी थाने में सीज कर दिया गया। टीम ने चालक से पूछताछ कि तो उसने फर्म का नाम वंश भोग आटा कादराबाद मोदीनगर बताया।। मौके से 100 क्विंटल गेहूं और 210 क्विंटल चावल बरामद हुआ। उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि मंडी समिति ने मौके पर ही 10 गुना जुर्माना लगाया है, जो करीब 3.60 लाख रुपये है। मामले की जानकारी वस्तु एवं सेवा कर विभाग को भी दे दी गई है।