फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'95 हजार आने हैं': ठग ने किया कॉल... जानकार की निकाली हूबहू आवाज, भेजा पैसों का मैसेज; महीपाल ने कर दी ये गलती

Thu, 30 Oct 2025 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के डासना में ठगों की ठगी का एक और मामला सामने आया है। जहां ठग ने नकली आवाज निकालकर एक शख्स की पत्नी से अकाउंट से 95 हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेवसिटी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। ठग ने एक सरकारी कर्मचारी की आवाज की हूबहू नकल कर खुद को एई राजबीर सिंह बताकर पीड़ित महिपाल सिंह को झांसे में ले लिया और 95 हजार रुपए की ठगी कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महीपाल सिंह निवासी सेक्टर-4 वेव सिटी के मोबाइल नंबर पर 16 अगस्त की रात करीब सवा 9 बजे एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को राजबीर सिंह बताते हुए पारिवारिक हालचाल पूछा और बातचीत में विश्वास जीत लिया। 
 

इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके कुछ 95 हजार रुपए आने हैं, जो वह महीपाल सिंह के खाते में ट्रांस्फर करवा रहा है। महीपाल सिंह ने जब मना किया तो ठग ने उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर कथित रूप से राशि भेजने का दावा किया और फर्जी स्क्रीनशॉट उसको भेज दिया। 

विश्वास में आकर महीपाल सिंह ने आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड के जरिए चार बार में कुल 95 हजार रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पत्नी ने बैंक बेलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते में कोई पैसा नहीं आया था और बैंक का मैसेज भी असली नहीं था।
 
विज्ञापन

तब जाकर पता चला कि एई साहब की आवाज बनाकर ठग ने पूरी योजना के तहत साइबर फ्रॉड किया। महीपाल सिंह ने इस संबंध में थाना वेव सिटी में मोबाइल नं नाम पता अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें