गाजियाबाद के बिसरख क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गेमिंग एप में निवेश की गई रकम लौटाने की मांग को लेकर पांच युवकों ने एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का अपहरण कर लिया। यह घटना पांच सितंबर को हुई और पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सुरक्षित खोज लिया। प्रवीन, जो कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। और एक गेमिंग एप चला रहे हैं व अपनी एप में करीब डेढ़ करोड़ रुपये निवेश किए थे। जब ये रकम वापस नहीं आई तो निवेशकों ने प्रवीन का अपहरण करने की योजना बनाई।
प्रवीन की स्मार्ट वॉच से उनके पिता को पता चला कि बेटा मथुरा की ओर जा रहा है। कई बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हुआ तो प्रवीन के पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की और प्रवीन को सुरक्षित तरीके से मथुरा से बरामद कर लिया। इस मामले में विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रवीन एक प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और उनके द्वारा चलाए जा रहे गेमिंग एप में काफी निवेश किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने इस निवेश की रकम वापस न मिलने के कारण उसे प्रतिशोध की भावना से अपहरण किया था। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। और अपहरण के पीछे के कारण और आरोपी व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने गेमिंग एप और निवेशकों के बीच के विवादों की गंभीरता को उजागर किया है।