फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कावंड़ मार्ग पर खंभे में उतरा करंट, राहगीर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोमवार को नगर निगम और ऊर्जा निगम की ओर से किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई। मेरठ रोड स्थित नमो भारत पिलर संख्या 597 के सामने स्ट्रीट लाइट की पोल में करंट उतरने से एक राहगीर की मौत हो गई। इस मामले में दोनों विभाग एक दूसरे के ऊपर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कावंड़ यात्रा सुगम और सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट के खंभों को प्लास्टिक से कवर कर दिया है। सोमवार को पिलर संख्या 597 के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतर रहा था।
खंभे के पास जलभराव था। इस दौरान सुबह करीब 6:50 पर दो राहगीर सड़क पार करने लगा। पहले तो दोनों को हल्का करंट का झटका लगा। इसके बाद बिहार के सारन जनपद के बंगरा डुमरर्शन निवासी शत्रुघ्न प्रसाद (31) करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के पोल के ऊपर से ऊर्जा निगम की ओर से 11 केवी के हाईटेंशन लाइन को गुजारा गया है। तारों को टाइट करने के लिए नियम के विरुद्ध स्ट्रीट लाइट के पोल के ऊपर इंसुलेटर लगाकर तारों को टाइट किया गया है। इसकी वजह से स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतरने से राहगीर की जान गई।
वहीं इस संदर्भ में जोन तीन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि अगर 11 केवी की लाइन के कारण पोल में करंट उतरा होता तो सड़क पार करने वाले दोनों लोगों की जान चली जाती। स्ट्रीट लाइट के खंभे से तार बाहर निकले हुए हैं। इसकी वजह से खंभे से करंट उतरा और राहगीर की मौत हुई।
मामले को लेकर एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि मेरठ रोड स्थित नमो भारत पिलर नंबर 597 टाटा मोटर्स शोरूम के पास व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिसकर्मियों ने जब शव के नजदीक जाने की कोशिश की तो उन्हें बिजली का झटका लगा। पुलिसकर्मियों ने शटडाउन लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसीपी ने बताया कि कपड़े में मृतक की आईडी नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाई और शव की पहचान शत्रुघन प्रसाद के रूप में हुई। सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि शत्रुघन प्रसाद और एक अन्य युवक सोमवार की सुबह 6:50 बजे एक ट्रक से उतरकर पैदल जाते दिखे। वर्षा के कारण सड़क किनारे पानी भरा हुआ है। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के पोल के पास से गुजरते समय शत्रुघन प्रसाद को करंट लगा और वह गिर गया और करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें