इंदिरापुरम। न्यायखंड एक सुपरटेक आइकॉन सोसायटी के एच ब्लॉक के सामने बनी पुलिया रविवार सुबह अचानक नीचे धंस गई। इसकी वजह से पानी की निकासी बंद हो गई। नाले का पानी गलियों में भर गया। इससे लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी हुई।
स्थानीय निवासी आशीष कुमार ने बताया कि सोसायटी के सामने पुलिया के धसने की वजह से सारा गंदा पानी सड़क पर भर गया। इससे क्षेत्र के सात हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि गनीमत रही की उस समय कोई गाड़ी या व्यक्ति पुलिया पर नहीं फंसा। इसके बाद सोसायटी के सोशल मीडिया ग्रुप और अन्य ग्रुप में लोग अधिकारियों को टैग करके शिकायत करने लगे। लोगों ने निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया कि मौके पर गाड़ी भेजकर सड़क पर भरा पानी निकाल दिया गया है। पुलिया का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा।