फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से होली पर घर जाना हुआ मुश्किल, ट्रेनें हुईं फुल
विज्ञापन

गाजियाबाद। होली पर घर जाने के लिए इस बार लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती के चलते इस बार वेटिंग टिकट पर सफर करने की अनुमति नहीं है। यही नहीं जनरल कोच में भी इस बार सीट से ज्यादा संख्या में यात्री सवार नहीं हो सकेंगे। ऐसे में अभी तक कंफर्म टिकट न पाने वाले यात्रियों को अब तत्काल कोटे का सहारा है। इसके लिए भी मारामारी मची है।
होली के आसपास के दिनों में अब ट्रेनों में सीटें खाली नहीं बची हैं। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है तो वैशाली एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, गोमती और अवध असम में कई दिनों में वेटिंग में भी टिकट बुक नहीं हो रहे। इन ट्रेनों से घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को अब दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। दूसरी ओर, श्रमजीवी एक्सप्रेस, दिल्ली-मालदा टाउन, जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल, महामना एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ तेजस, लखनऊ एसी स्पेशल, अवध-असम एक्सप्रेस, गोमती, पद्मावत, कैफियत, लखनऊ मेल, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग बन गई हैं। इन ट्रेनों में भी अब होली तक कंफर्म रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तत्काल कोटे का सहारा
अभी तक कंफर्म टिकट न मिलने के बाद अब यात्रियों के पास तत्काल कोटे का सहारा है। ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले तत्काल कोटा खुलता है और लोग टिकट बुक करा सकते हैं। हालांकि सीटों के लिए इतनी मारामारी है कि दो मिनट में ही तत्काल कोटा खत्म हो जाता है। विभिन्न शहरों से लोग तत्काल कोटे के टिकट ऑनलाइन बुक करा लेते हैं। ऐसे में अधिकांश यात्रियों को तत्काल कोटे से भी निराशा ही हाथ लगने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें