फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: जेल में जन्म... विरासत में मिला अपराध, एनकाउंटर के मुख्य आरोपी मन्नू की क्राइम कुंडली

Sun, 30 Jun 2024 01:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मन्नू उर्फ सुहैल के घर के आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मन्नू का जन्म जेल में हुआ था। आपराधिक इतिहास के अनुसार उसका जन्म चार जनवरी 2002 में हुआ था। मन्नू की मां शबनम पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Ghaziabad Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन्नू और रेहान के परिवार की पहली पीढ़ी भी अपराध की दुनिया से वाकिफ रहे हैं। मन्नू और रेहान ने अपराध को विरासत में ले लिया और जुर्म की दुनिया में आ गए। दोनों चाचा भतीजे हैं। मन्नू पर 16 तो रेहान पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इतिहास खंगालने पर पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी।

विज्ञापन

पुलिस को मन्नू उर्फ सुहैल के घर के आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मन्नू का जन्म जेल में हुआ था। आपराधिक इतिहास के अनुसार उसका जन्म चार जनवरी 2002 में हुआ था। मन्नू की मां शबनम पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि पुलिस को अभी जानकारी नहीं मिली है कि शबनम मन्नू के जन्म के दौरान कब और कौन-सी जेल में थी। पुलिस जानकारी जुटा रही है।

हाल में भी शबनम जेल में बंद हैं। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि आसपास के लोगों ने मन्नू के जेल में पैदा होने की बात बताई है। शबनम के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। हाल में पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।

हिस्ट्रीशीटर थे पिता, मुठभेड़ में मारा गया था भाई
मन्नू के पिता इरशाद पर तीन मुकदमे दर्ज थे वे हिस्ट्रीशीटर थे। उनकी मौत हो चुकी है। इरशाद के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। पांचों बेटों का भी जुर्म की दुनिया से वास्ता है। पहले बेटे इमरान पर सात मुकदमे हैं वह हिस्ट्रीशीटर भी है। रेहान इमरान का ही बेटा था जो शुक्रवार को मुठभेड़ में मारा गया। दूसरा बेटा फिरोज दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। तीसरा बेटा अफरार पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। चौथा मन्नू है जिस पर 16 मुकदमे हैं। पांचवां बेटा शेरू है इस पर चार मुकदमे हैं। दो बहन आसमा और गुलबहार है। आसमा का बेटा शान है जिस पर दो मुकदमे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पर फायरिंग करके बहन के घर भाग गए थे रेहान और मन्नू
याचा मन्नू को दिल्ली पुलिस से छुड़वाने के लिए रेहान ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र में फायरिंग की। इसकी सूचना पर अंकुर विहार और लोनी थाने की पुलिस पहुंची। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए मन्नू रेहान को लेकर अपने बहन के घर लोनी क्षेत्र में पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने रेहान को तो दबोच लिया लेकिन मन्नू मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने लोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें