फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में युवक की हत्या

Sat, 04 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
विज्ञापन
रहबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चमन विहार कालोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार रात घर से बाहर बुलाकर एक युवक पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले को आपसी रंजिश का बताकर जांच में जुटी है। आसपास के लोगों की मदद से बदमाशों का हुलिया पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


चमन विहार कालोनी में रहमत (30) उर्फ बाबा परिवार के साथ रहते थे और मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे वह घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। युवकों ने घर से कुछ दूरी पर ही बाइक को खड़ी कर दी।

इसके बाद घर पर पहुंचकर आवाज देकर रहमत को बाहर बुलाया। बाहर आते ही दोनों युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों को भागता देखकर लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश भागने में कामयाब हो गए। कालोनी के लोग रहमत को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ बीआर जैदी का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें