फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट

Wed, 04 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनदहाड़े अजीजाबाद कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश बीस हजार नकदी और करीब दो लाख रुपये कीमत सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गये।
विज्ञापन


अजीजाबाद कॉलोनी में गोताखोर अहसान परिवार सहित रहते है। बुधवार को उनकी पत्नी नसीमा, पुत्रवधु मोहसीन और बेटी शाहजहां घर पर थीं। करीब साढ़े नौ बजे अपाची बाइक घर के बाहर आकर रुकी और आवाज लगाई। आवाज सुनकर अहसान की पत्नी नसीमा बाहर आयी।

अनजान युवकों को देखकर वह वापस जाने लगी। उनके साथ ही बदमाश भी मकान में घुस गये। बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोहसीना, नसीमा व शाहजहां को बंधक बना लिया।

नसीमा से अलमारी की चाबी लेकर बीस हजार रुपये नकदी, करीब दो लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिये। बदमाश जाते वक्त महिलाओं को एक कमरे में बंद करके फरार हो गये। वह किसी तरह बंधक मुक्त हुई और सूचना पुलिस को दी। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें