फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

Wed, 04 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pics
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने टर्न लेते समय साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़ के चार नंबर कॉलोनी के पास मंगलवार की रात हुआ। वहीं हादसे के बाद ट्रक सवार फरार हो गया, जबकि मृतक साइकिल की पहचान नही हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे चार नंबर कॉलोनी के लाइट प्वाइंट पर यह हादसा हुआ। साइकिल सवार बुजुर्ग जैसे ही लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो पीछे से तेेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद साइकिल सवार सड़क की डिवाइडर से जा टकराया।

एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि, पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। गौरतलब हो कि सोमवार की रात भी अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें