फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन लूट की कोशिश, विरोध पर फायरिंग

Sun, 21 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद रोड स्थित सीओ आफिस से चंद कदमों की दूरी पर बाइकर्स ने शुक्रवार सुबह महिला से चेन झपटने का प्रयास किया। महिला के पति ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। गोली महिला के पति और एक राहगीर को छूकर निकल गई। दोनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।सबली हापुड़ की रहने वाली राजसुधा (48) रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ट्रॉनिका सिटी आईं थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति भोदल के साथ बाइक से घर जा रहीं थीं।   पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली।

उनके पति ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक से नीचे गिर गया। बाइक चला रहे बदमाश ने अपने साथी को बचाने के लिए महिला के पति पर फायर कर दिया। गोली भोदल के हाथ को छूती हुई, वहां से गुजर रहे बाइकसवार मनीष निवासी सरस्वती विहार की ठोढ़ी को छूकर निकल गई।
विज्ञापन


दोनों घायलों को उपचार के लिए लोनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सीओ अनिल यादव का कहना है कि बदमाश चेन झपटने में कामयाब नहीं हो सके। गोली चलने पर बदमाश चेन मौके पर ही छोड़कर भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें