फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को किडनैप कर गैंगरेप का आरोप, पति समेत पांच नामजद

Tue, 10 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों पर नशीला पदार्थ सुंघा कर किडनैप कर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित महिला कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह लालकुआं चौकी क्षेत्र में किसी काम से गई थी। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी, कार से एक युवक उतरा और रास्ता पूछने के बहाने उसके पास आया, जिसने उसे रुमाल सुंघा कर बेहोश कर दिया।

देर रात जब उसे होश आया तो उन्होंने देखा कि उसका पति अपने चार दोस्तों के साथ गैंगरेप कर रहा है। महिला ने बताया कि एक जनवरी की सुबह आरोपी उसे एनएच-24 स्थित लालकुआं चौकी क्षेत्र में फेेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वह नगर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मामला कविनगर थाने का बता कर वहां भेज दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की तो कोतवाली पुलिस ने जीरो में एफआईआर कर रिपोर्ट को जांच के लिए कविनगर थाने भेज दिया।

मंगलवार को महिला कविनगर थाने पहुंची और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला इससे पहले भी गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है।  जब उन्होंने महिला से मेडिकल करवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें