फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर सांप्रदायिक टिप्पणी की तो एडमिन के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 05 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Whatsapp - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मतगणना और होली के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। साइबर सेल और खुफिया विभाग ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है, जो सोशल साइट्स पर सांप्रदायिक टिप्पणी करते हैं। ऐसी हरकत करने वाले असामाजिक लोगों को पुलिस जेल भेजेगी। अगर किसी ने व्हाट्स एप ग्रुप पर पोस्ट की है तो उसके एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश हैं कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों को सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान और होली पर्व पर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की नापाक कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अगर दिखती है या सोशल साइट्स पर कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके। होली पर बदमाश भी वारदात करने की फिराक में रहते हैं, लोगों को उनसे भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें