फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में की थी हत्या

Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने होटल मैनेजर समेत चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अवैध संबंधों के शक में अगवा कर तांत्रिक की हत्या की गई थी। साथ ही आरोपियों ने तांत्रिक की महिला मित्र के साथ गैंगरेप कर एमएमएस भी बनाया था।
विज्ञापन


 बता दें कि दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी तांत्रिक सत्तार (45) 11 जून को रहस्यमय हालात में गायब हो गया था। परिजनों ने गोकलपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 13 जून को उसका शव दिल्ली में ही लाजपत नगर में कूडे के ढेर में मिला था।

दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि सत्तार गोकलपुरी निवासी महिला मित्र के साथ 11 जून को ट्रॉनिका सिटी की पूजा कालोनी गया था। वहां से वह गायब हुआ था, लिहाजा जांच ट्रॉनिका सिटी पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन


एसपी रूरल राकेश पांडे ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने तांत्रिक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि तांत्रिक पूजा कालोनी में मुंह बोली बहन के घर आया था, जिसके पति नीरज को शक था कि तांत्रिक के उसकी पत्नी से संबंध हैं।

इससे खुन्नस खाए नीरज ने साजिश केतहत अपने दोस्त दीपक और रफीक के साथ मिलकर तांत्रिक को पीटकर मार डाला था। इस दौरान दीपक और रफीक ने तांत्रिक की महिला मित्र के साथ गैंगरेप किया था।

उसका एमएमएस बनाया था और शिकायत करने पर एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। इसके बाद तांत्रिक के शव को बोरे में बंद कर अंकित और प्रसिद्ध की मदद से बाइक पर रखकर ले गए थे और कूडे के ढेर में फेंक दिया था।

पुलिस ने पूजा कालोनी निवासी दीपक और रफीक, दिल्ली शाहदरा निवासी अंकित और सिंदवाड़ा जिला फरुखाबाद निवासी प्रसिद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। इनकेपास से तमंचा, चाकू और तांत्रिक की मोटर साइकिल बरामद की गई है।

प्रसिद्ध दिल्ली के एक होटल में मैनेजर है, अंकित भी होटल में नौकरी करता है। दीपक इंटर पास है, बेरोजगार है, जबकि रफीक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नीरज पत्नी केसाथ भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।

बाइक से मिला हत्यारोपियों का सुराग
पुलिस जब नीरज के घर पहुंची तो वह वहां नहीं था। तांत्रिक की महिला मित्र बाकी आरोपियों के बारे में नहीं जानती थी। पुलिस सर्विलांस के जरिए संदिग्ध लोगों के नंबरों पर नजर रख रही थी।

इसी दौरान पुलिस को दीपक और रफीक के नंबर मिले, जो तांत्रिक की बाइक बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बाइक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह तांत्रिक की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें