फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे रुकी रही विक्रमशिला एक्सप्रेस, यात्री हुए परेशान

Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) के यात्रियों को मंगलवार दोपहर परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन में लगेज ओवरलोड होने के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की मुख्य लाइन आठ पर करीब सवा दो घंटे खड़ी रही।  
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि विक्रमशिला ट्रेन के संचालन में आ रही दिक्कत के चलते ट्रेन के तकनीकी स्टाफ की ओर से गाजियाबाद के मैकेनिकल स्टाफ को सूचना दी गई। गाजियाबाद स्टेशन पर मैकेनिकल स्टाफ की सूचना पर लगेज कोच से सामान उतरवाकर ट्रेन को रवाना करवाया गया।


उन्होंने बताया कि मामले में मैकेनिकल स्टाफ की ओर से इस बाबत रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। करीब सवा दो घंटा ट्रेन रुकने से यात्री काफी परेशान दिखे। एक घंटा से ज्यादा ट्रेन रुकने से यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। शाम 5.15 मिनट पर ट्रेन चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें