फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान है पीड़िता

Thu, 15 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली। महिला ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


विजय नगर बाईपास निवासी पीड़िता को पास ही रहने वाले तीन युवकों ने बीते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र से अगवा कर कार में गैंगरेप किया और नंदग्राम में फेंककर फरार हो गए थे। महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

पीड़िता बृहस्पतिवार को एक बार फिर एसएसपी ऑफिस पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आत्मदाह की कोशिश करने लगी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तुरंत उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली। एसएसपी ने एसएचओ कोतवाली को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें