फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने छेड़छाड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सेक्टर 23 संजयनगर निवासी चंदू उर्फ चंद्र शेखर और शाहपुर बम्हैटा निवासी मोनू गिरी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है। एसओ कविनगर ने बताया कि मोनू पर आरोप है कि वह गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए उस पर अश्लील कमेंट्स करता था।

जब परिजनों द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने छात्रा के माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने 15 दिन पहले आरोपी मोनू के खिलाफ कविनगर थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


उधर, दूसरे आरोपी चंदू पर आरोप है कि वह साल 2004 में अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को भगाकर ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसेे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जेल से बाहर आने के बाद उसने साल 2009 में युवती के एक प्रेमी की हत्या भी कर दी थी। हत्या के मामले में भी चंदू को जेल जाना पड़ा था। आरोप है कि मंगलवार को चंदू युवती के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें