फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को गोली मारने में शहीद का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकानदार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दुकान मालकिन और शहीद के बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन तमंचे और नीली बत्ती लगी कार बरामद हुई है। नीली बत्ती आरोपी का दोस्त अपने के एक रिश्तेदार की लेकर आया था।
विज्ञापन


 मंगलवार रात संतपुरा कालोनी निवासी राजेंद्र भारती को उसके घर के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को एएसपी सदर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी इंटर कालेज के सामने एक कंफैक्शनरी की दुकान है।

इस पर संतपुरा कालोनी निवासी राजेंद्र भारती का कब्जा है। दुकान खाली कराने को लेकर राजेंद्र भारती और मुलसम थाना दोघट बागपत निवासी कविता के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन


विवाद के चलते मंगलवार रात कविता का बेेटा गौरव मामा इंद्रपाल निवासी बाफर थाना जानी मेरठ और दोस्त सचिन निवासी बन्नूमिया कालोनी कंकरखेड़ा मेरठ के साथ संतपुरा कालोनी में राजेंद्र के घर पहुंचे और उसे गोली मारकर भाग गए।

एएसपी के मुताबिक इंद्रपाल कार में था, जबकि गौरव और सचिन ने राजेंद्र को चार गोली मारीं। गौरव कारगिल में शहीद हुए जगवीर का बेटा है, जबकि उसका दोस्त सचिन मेरठ के एक कालेज में पढ़ाता था।

वारदात के वक्त किसी को शक ना हो इसलिए सचिन न्यायिक विभाग में तैनात एक रिश्तेदार की नीली बत्ती उतारकर अपने कार पर लगाकर लाया था। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे और वारदात में इस्तेमाल नीली बत्ती लगी कार बरामद की है। 

इंद्रपाल मोदीनगर का हिस्ट्रीशीटर
एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे के मुताबिक इंद्रपाल मोदीनगर का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा, 25 आर्म्स एक्ट के करीब 11 मुकदमे मोदीनगर और दोघट थाने में दर्ज है। इंद्रपाल मोदीनगर में श्रमिक यूनियन सीटू का अध्यक्ष भी रह चुका है।

जेब में रखे सामान ने बचाई जान
राजेंद्र भारती को चार गोली लगी है। इनमें से एक गोली राजेंद्र के दिल के पास लगी है। गनीमत रही कि शर्ट की जेब में कुछ सामान रखा था और गोली सामान पर लगने के कारण दिल में नहीं लगी। घायल को एक गोली पेट, बाजू और चौथी कमर में लगी है। गंभीर हालत में राजेंद्र गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें