फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने खाली कर दिया बैंककर्मी का अकाउंट

Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
bank account - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर निवासी एक बैंक कर्मचारी के अकाउंट से ठगों ने 55 हजार रुपये निकाल लिए। बैंककर्मी जब एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो अकाउंट में पैसे ही नहीं थे। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की शिकायत खोड़ा थाने में दी।       
विज्ञापन


कविनगर निवासी दीपक कुमार एसबीआई नंदग्राम में काम करते हैं। उनका खोड़ा स्थित एसबीआई बैंक में अकाउंट है। वह रविवार को एटीएम से पैसा निकालने गए तो पता चला कि उनके अकाउंट का बैलेंस जीरो है। यह देखकर उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कराया और अपने बैंक की शाखा से अकाउंट की डिटेल ली पता तो चला कि किसी ने एटीएम के जरिए दो बार में 55 हजार रुपये निकाले हैं। 40 हजार 25 मार्च की रात को और 15 हजार 12 मार्च की सुबह निकाले गए हैं, जबकि उनका एटीएम उनके पास ही था।
विज्ञापन


पैसे निकालने का मैसेज भी उनके पास नहीं पहुंचा है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना खोड़ा में की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि किसी ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी की है। साइबर सेल से मामले की जांच को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें