फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से अधिक चोर थे लॉकर रूम में

Wed, 14 Jun 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
लॉकर रूम में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीनगर की पीएनबी कपड़ा मिल शाखा में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस तीन लॉकरों पर मिले तीन लोगों के फिंगर प्रिंट्स से चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो फोरेंसिक टीम द्वारा लॉकर रूम की जांच में साफ हो गया है कि वारदात के दौरान बैंक में तीन या तीन से अधिक चोर मौजूद थे। फिलहाल पुलिस को तीन चोरों के फिंगर प्रिंटस मिले हैं।

पुलिस लॉकर रूम से कब्जे में लिए गए हथौड़े, लोहे की रॉड व पेचकस से भी आरोपियों के फ्रिंगर प्रिंट लेगी। मोदीनगर पुलिस श्रमिक कालोनी के लोगों से मुखबिर की सहायता लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि टायर फैक्ट्री के आसपास की कालोनी में रहने वाले लोगों का भी वारदात में हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।जिस कपड़े से चोरों ने सीसीटीवी ढका, बैंक कर्मियों ने लगा दिया पोंछावारदात के दौरान सीसीटीवी में करीब तीन सेकेंड के लिए एक चोर दिखा है, जिसके हाथ में एक हथौड़ा और छैनी दिख रही है। चोर एक कपड़े से सीसीटीवी को ढकता दिखाई दे रहा है।

पुलिस के अनुसार बैंक कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए उसी कपड़े से पोंछा लगा दिया। सुबूतों से छेड़छाड़ की गई है, कपड़े से भी अहम सुराग मिल सकते थे।पुलिस बैंक पर फोड़ रही अपनी लापरवाही का ठीकरापिछले तीन दिनों से लगातार मोदीनगर पुलिस करोड़ों की चोरी का ठीकरा बैंक कर्मियों पर फोड़ रही है। बता दें कि चोरी की रात को पुलिस की तीन पीसीआर व पीआरवी हाईवे पर गश्त कर रहीं थीं।

इसके अलावा पुलिस की एक गाड़ी बैंक से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी थी।बैंक में लॉकर लेने वालों पर भी श पुलिस को शक है कि चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसका बैंक में ही लॉकर हो। बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान इसका ध्यान रखा जा रहा है कि कितने लोग एक माह में तीन-चार बार बैंक लॉकर उपयोग करने आए। ऐसे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
 
चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, अफसरों पर भी तलवार लटकी
पीएनबी में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में निवाड़ी रोड चौकी प्रभारी सुखदेव यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बंद फैक्ट्री का कुछ हिस्सा निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में पुलिस चोरी में चौकी प्रभारी की लापरवाही मान रही है। सूत्रों की मानें तो मामले के खुलासे में देरी होती है तो कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

 
--- पीड़ित लोगों की सूची ---
1.विरेंद्र कुमार मिश्रा-हरमुखपुरी
2.मुकेश गोयल      भगवान गंज मंडी
3.विमला जैन       हरमुखपुरी
4.जयभगवान गुप्ता गोविंदपुरी

5.शिवकुमार अग्रवाल  मोदी पोन कालोनी
6.वेदप्रकाश अग्रवाल  संतपुरा
7.सुषमा रानी         फरीदनगर
8.नीतू गोयल        ब्रह्मपुरी

9.साधना गोयल    सतीश पार्क
10.राजेंद्र कुमार     बालदीप स्कूल के निकट
11.मनोहर त्यागी   विनय पार्क
12.सुरेंद्र पाल सिंह  बिसोखर

13.मनोहर लाल    महेंद्रपुरी
14. सुमन प्रकाश    महेश पार्क
15 सुधीर कुमार भाटिया   महेश पार्क
16.श्री राम मिश्रा  नई कालोनी गाजियाबाद
17.पुष्पा सिंघल  संतपुरा

18.रमेश चंद शर्मा  विनय पार्क
19.रेखा प्रभाकर   डबल स्टोरी गोविंदपुरी
20.कपिल त्यागी  देवेंद्रपुरी
21. महेंद्र कुमार   श्याम सिंह बिल्डिंग
22. जय प्रकाश नेहरा  सौंदा रोड
23.पुष्पा सिंघल   संतपुरा

24 देवेंद्र गर्ग   शिवपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें