फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पढ़कर भी नहीं मिली डिग्री, डायरेक्टर गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने एजूकेशन के नाम पर स्टूडेंट्स के करियर के साथ खिलवाड़ करने वाले एक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जसबीर सिंह निवासी राजनगर एक्सटेंशन है, जो इंस्टीट्यूट का  डायरेक्टर है।
विज्ञापन


वह पिछले तीन सालों से प्रताप नगर में बिट्स नाम का इंस्टीट्यूट चला रहे थे। इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई होती थी। इंस्टीट्यूट के करीब 100 बच्चों से 25 हजार रुपये हर सेमेस्टर के हिसाब से फीस ली गई थी। बच्चों ने 3 साल पढ़ाई की, लेकिन उन्हें न तो मार्कशीट मिली और न ही डिप्लोमा।

आरोपी ने जुलाई में इंस्टीट्यूट को बंद कर दिया था। इसके बाद करीब 30 स्टूडेंट ने अक्तूबर में विजयनगर थाने में आरोपी डायरेक्टर जसबीर, प्रिंसिपल भव्या और अकाउंटेंट विजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


एसओ विजयनगर नजीर अली ने बताया कि स्टूडेंट्स की शिकायत पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।जसबीर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह स्टूडेंट्स को झारखंड और उत्तराखंड की यूनिवर्सिटी से डिग्री दिलाता था।
विज्ञापन



आरोपी ने बताया कि स्टूडेंट्स ने इस साल की फीस नहीं दी थी, जिसकी वजह से उन्होंने इंस्टीट्यूट बंद कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें