मधुबन बापूधाम में एक आटो चालक के घर से चोरों ने एक लाख रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।मधुबन बापूधाम की कांशीराम आवासीय योजना में सुखबीर सिंह अपने पत्नी विमलेश और दो बच्चों दीपांशु व अमन के साथ रहते हैं। सुखबीर आटो चालक है।
सने बताया कि करीब दस दिन पहले ही उसने अपना आटो बेचा था। इससे उसे एक लाख रुपये की रकम मिली थी। जोकि उसने अपने घर में सूटकेस में रख दी थी। विगत बुधवार सुबह पांच बजे वह और उसकी पत्नी भैंस को चारा देने के लिए गए थे। इस दौरान वह अपने कमरे को लॉक करना भूल गया था।
आरोप है कि इसी दौरान चोर उनके घर में घुसा और चार्जिंग पर लगा उनका मोबाइल फोन और सूटकेस लेकर भाग गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस को खाली सूटकेस और कागजात घर से कुछ दूरी पर पड़े मिले। आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।
एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। पीड़ित थाने पर आकर शिकायत देगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
...