फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं ने की चार शराब माफियाओं से सेटिंग

Mon, 16 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार भी चुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां शराब से वोट खरीदने की कोशिश में लग गई हैं। चुनाव की तिथि घोषित होते ही पड़ोसी राज्यों से यहां शराब लाने की खेप काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रशासन को पता चला है कि इन दिनों चार शराब माफिया खासकर हरियाणा से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहे हैं। इन माफियाओं की किसी न किसी पॉलिटिकल पार्टी से ‘सेटिंग’ है। इनकी तलाश में प्रशासन ने जाल बिछा दिया है लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है।        
          
ये चारों शराब माफिया धनाढ्य होने के साथ ही दबंग भी हैं। इन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग और बेरोजगारों की ऐसी फौज तैयार की है, जो चोरी छिपे शराब बांटने में माहिर है। इन दिनों इनके घर पर शराब स्टोर की जा रही है जिसका इस्तेमाल चुनाव के मौके पर किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि चारों माफियाओं ने खासकर लोनी व भोपुरा में कई अड्डे बना लिए हैं। कुछ अड्डों का पता चला है जहां छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की भी गई है और लोग भी पकडे़ गए हैं। पकड़े जाने वाले लोग गरीब तबके के होते हैं जिन्हें लचर कानून व्यवस्था के चलते जल्द जमानत मिल जाती है।

ऐसे में सिर्फ इन्हें पकड़ने से काम नहीं चलेगा इसलिए आबकारी विभाग को चारों माफियाओं की सरगर्मी से तलाश है। अगर इनकी गिरफ्तारी हो जाती है तो इस बार दारू के दम पर मतदाताओं का मत पाना मुश्किल होगा।                   

आबकारी अधिकारी ने बताया कि चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद शराब पहले से कहीं अधिक पकड़ी जा रही है। चार से 12 जनवरी के बीच 3,835 लीटर शराब बरामद की गई।

इससे पहले इतने कम दिनों में इतनी भारी मात्रा में शराब नहीं पकड़ी गई थी। उन्होंने बताया कि चार माफियाओं में से दो माफिया का नाम पता चल गया है। ये पहले से शराब का धंधा करते आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।                   

बनाए गए तीन अस्थायी चेक पोस्ट                   
अवैध शराब की धरपकड़ के लिए डीएम ने इस बार विशेष व्यवस्था की है। चार दिनों पहले भोपुरा, टीपी नगर और विजय नगर में तीन अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। हर चेक पोस्ट पर तीन इंस्पेक्टर और 12 सिपाही तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा चार मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। आबकारी अधिकारी ने बताया कि लोनी से हरियाणा बॉर्डर नजदीक है इसलिए सबसे ज्यादा ध्यान इसी इलाके में दिया जा रहा है। हरियाणा से शराब दिल्ली और नोएडा होते हुए लाई जाती है। साहिबाबाद इलाके में दिल्ली होकर शराब आती है इसलिए कौशांबी में ईडीएम के पास भी एक चेक पोस्ट बनाने की तैयारी की जा रही है।  
                
पूरी रात चलती है चेकिंग                   
गरीब तबके के लोगों के घरों में अवैध शराब छुपा कर रखी जा रही है। मुखबिर से इसकी सूचना मिलने पर रात के समय विभाग छापेमारी करता है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक लोनी के हर्ष विहार में वीना के घर से 11 पेटी, बेहटा में राजेश बिहारी के घर से 10 पेटी और गगन विहार में 3 पेटी शराब बरामद की गई। इन इलाकों से रोजाना 20 से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें