वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर गिरोह लाइनबाजार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरी की पांच बाइक के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। लाइन बाजार थाने की पुलिस कुद्दुपुर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों को रोक कर पुलिस ने कागजात मांगे ते वो बाइक का कागज नहीं दिखा सके। संदिग्ध होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। वे मोटर साइकलों की चोरी कर, उनके नम्बर प्लेट बदलकर उन्हे बेचने का काम करते हैं।
तीनों की निशानदेही पर अलग- अलग स्थानों से पुलिस ने चार अन्य चोरी की मोटर साइकल बरामद की। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में छोटू प्रजापति निवासी सलखापुर थाना लाइन बाजार, रोहित यादव निवासी परियावां थाना लाइन बाजार और अनिल यादव निवासी परियांवा थाना लाइन बाजार शामिल हैं।