यूपी एटीएस द्वारा बिजनौर से आतंकी घटनाओं में शामिल होने के शक में दो लोगों को पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियों ने गाजियाबाद पुलिस को भी अलर्ट जारी कर दिया है।
वेस्ट यूपी के अन्य जिलों समेत गाजियाबाद में भी संदिग्धों के छिपे होने की आशंका पर एसएसपी ने एलआईयू समेत सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को वेस्ट यूपी के बिजनौर की एक मस्जिद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
सभी थानाक्षेत्रों में संदिग्धों की जांच के आदेश दिए गए हैं। बाजार, मॉल्स, मल्टीप्लेक्स और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। इससे किसी भी आतंकी घटना को रोका जा सके।